इंदौर में दूषित पानी से बीमार बुजुर्ग की हालत नाजुक:एक महीने से अस्पताल में एडमिट; 25 दिन से वेंटिलेटर पर; राहुल गांधी भी मिले थे

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बीमार पड़े लोगों में से 5 अब भी अस्पताल में एडमिट हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी को अस्पताल में भर्ती हुए आज पूरा एक महीना हो गया है। वे पिछले 25 दिन से वेंटिलेटर पर हैं। इतने दिनों में भी हालत में सुधार न होने के कारण परिजनों ने उन्हें अब घर ले जाने का निर्णय लिया है। ये वही मरीज है, जिन्हें देखने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। सूर्यवंशी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 29 दिसंबर 2025 को शैल्बी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें 3 जनवरी 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। बॉम्बे हॉस्पिटल ने अगले ही दिन (4 जनवरी को) उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। सूर्यवंशी की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और लिवर भी खराब हो गया है। उनके हार्ट और ब्रेन पर भी असर हुआ है। सूर्यवंशी जल संसाधन विभाग में 1983 से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत थे। कई सालों बाद उन्हें स्थायी किया गया था। उस समय उनका वेतन 18 हजार रुपए था, लेकिन पेंशन सहित अन्य लाभ नहीं मिले। इसी को लेकर हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। उनकी पत्नी शकुंतला (63) हार्ट पेशेंट हैं। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार की कमाई हो गई ठप बेटा नीलेश खुद ऑटो ड्राइवर है। रोज करीब ढाई सौ रुपए किराए पर रिक्शा चलाता है। अस्पताल का इलाज भले ही प्रशासन करा रहा है, लेकिन उनकी खुद की कमाई पूरी तरह बंद हो गई है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो स्कूल जाते हैं। बच्चों की फीस और परिवार के रोजमर्रा के खर्चों को लेकर परेशानी बनी हुई है। अभी यह भी साफ नहीं है कि पिताजी की हालत कब ठीक होगी। पार्वती बाई भी वेंटिलेटर पर एकनाथ की तरह ही पार्वती बाई भी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दोनों मरीजों के मल्टी ऑर्गन फेल्यूअर हैं और पहले की भी बीमारियां हैं। अस्पताल में पार्वतीबाई, अनिता कुशवाह और अशोक मौर्य भी आईसीयू में एडमिट हैं और उनकी हालत खराब है। एक अन्य मरीज अरबिंदो अस्पताल में एडमिट है। 450 लोग हो चुके एडमिट इस हादसे में अब तक 450 लोगों को एडमिट किया जा चुका है, जिनमें से अभी पांच मरीज एडमिट हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *