SUV कार ने युवक को कुचला,मौत:गोलगप्पे की रेहड़ी लेकर घर जाते मारी टक्कर; ड्राइवर भागा

अलवर में मंगलवार रात SUV कार ने गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुचल दिया। युवक को रात को काम खत्म कर घर लौट रहा था। तब सदर थाना क्षेत्र के गाजूका पुलिया के पास हादसा हो गया। हादसे में थानागाजी निवासी फतेह सिंह मीणा (43) की मौत हुई है। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक
फतेह सिंह मीणा पिछले ढाई सालों से अलवर के भीम नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह काम खत्म कर रेहड़ी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान गाजूका पुलिया के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *