बलरामपुर के स्कूल में अश्लील गाने पर छात्रों का डांस;VIDEO:आत्मानंद स्कूल में बजा “लहरिया लूटा ए राजा…” गाना, DEO ने प्रिंसिपल को थमाया नोटिस

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद अश्लील भोजपुरी गाना “लहरिया लूटा से राजा…” बजाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। अश्लील गाने पर छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीईओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्कूल में लहरिया लूटा ए राजा गाना बजाया गया। स्कूल के छात्र गाने पर स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे और लड़कियां स्कूल के आंगन में डांस कर रही थीं। छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री पर तंज, अश्लील नृत्य को बताया था कला
सोशल मीडिया में स्कूली छात्र-छात्राओं का डांस पोस्ट करते हुए लोगों ने मंत्री रामविचार नेताम पर भी निशाना साधा है। यह मंत्री रामविचार नेताम का गृहक्षेत्र है। मंत्री नेताम ने सूरजपुर में अश्लील डांस के वायरल वीडियो को कला बताया था। लोगों ने वीडियो पोस्ट कर मंत्री के बयान को घेरकर अश्लील गाने पर डांस को कला बताया है। प्रिंसिपल को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
छात्र-छात्राओं के अश्लील गाने का वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीईओ मनी राम यादव ने स्कूल के प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि जब यह गाना बजाया गया, तब अभिभावक भी स्कूल प्रांगण में थे। अश्लील गाना बजाने पर अभिभावकों में भी रोष दिखा। बलरामपुर DEO मनी राम यादव ने बताया कि रामचंद्रपुर का हायर सेकेंडरी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं पीएमश्री स्कूल भी है। वायरल वीडियो के आधार पर प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। मामले में अभिभावकों की ओेर से शिकायत नहीं मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *