‘ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, अपनी मर्जी से मरा हूं…’:फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका; छपरे की दीवार पर मिला सुसाइड नोट

‘ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, मैं अपनी मर्जी से मरा हूं, किसी की कोई गलती नहीं है… हम याद तो आएंगे, पर लौटकर नहीं आएंगे… मुझे माफ करना।’ यह सुसाइड नोट एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले लिखा। जो परिजनों को खेत में बने छपरे की दीवार से मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उनके बीच प्रेम प्रसंग होने और सामाजिक कारणों से उसके सफल नहीं हो पाने की आशंका जताई है। पेड से लटके मिले शव सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव महुए के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर भबराना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई पूंजी लाल मीणा और झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद सौंपे शव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को सलूंबर जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक और युवती एक ही गांव के निवासी थे और एक ही परिवार व गौत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *