कोटपूतली में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:मावठ के बाद बढ़ी सर्दी, पुलिस ने वाहन चालकों से की सावधानी की अपील

कोटपूतली क्षेत्र में मंगलवार को हुई मावठ के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी धीमी रही। हालांकि, यह कोहरा रबी की फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए कोटपूतली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने कहा कि कोहरे के दौरान ‘लाइन ड्राइव सिस्टम’ का सख्ती से पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। घने कोहरे में वाहन की गति हमेशा धीमी रखें, क्योंकि विजिबिलिटी बहुत कम होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *