गांजा परिवहन के मामले में दो आरोपियों को सजा

भास्कर न्यूज | महासमुंद एनएच 353 पर स्थित फॉरेस्ट नाका टेमरी में वाहन चेकिंग में कटहल के नीचे 11 क्विंटल गांजा छुपाकर ले जा रहे दो व्यक्तियों को आरोप दोष सिद्ध होने पर 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास व 2-2 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास अलग से भुगतना होगा। कंट्रोल रूम महासमुंद से कोमाखान थाना को 14 जून 21 को संदिग्ध वाहनों की जांच का निर्देश मिला था। निर्देश पर थाना प्रभारी ने फॉरेस्ट नाका टेमरी में वाहन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान ट्रक आया, जिसे रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम देवेंद्र सिंह पिता रमेश चंद सिंह अलीगढ़ के ग्राम हीरापुर बताया। कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डू सिंह पिता बलबीर सिंह अलीगढ़ ग्राम बाढ़ौन बताया। वाहन में क्या है पूछने पर कटहल होने की जानकारी दी। पुलिस को शक होने पर वाहन चेक कराने के लिए ड्राइवर से कहा। इस पर वह हड़बड़ा गया, जिससे शंका हुई। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे डाला में कटहल के नीचे 110 पैकेट में 11 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना उपरांत कोर्ट को सौंपा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *