महासमुंद| 8 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली (छिंदपाली) में एक साथ कक्षा 9 वी व कक्षा 11वी में प्रवेश के लिए पंजीकृत छात्र छात्राओं के लिए लेटरल एंट्री परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक है। छात्र अपना एडमिशन कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी वैद्य पहचान पत्र लेकर अवश्य आना है।


