रीवा में ग्राहक बुलाने की होड़ में दुकानदार भिड़े:दुकान में घुसकर चार लोगों ने की मारपीट, दोनों पक्षों पर एफआईआर

रीवा में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर सेमरिया थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज गुरुवार को निकलकर सामने आया है। घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया बाजार में आमने-सामने स्थित दो दुकानों के बीच लंबे समय से ग्राहकों को बुलाने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों ने एक राय होकर दूसरी दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों द्वारा की गई मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हुई है। दोनों पक्ष की शिकायत पर सेमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला शर्मा परिवार और गुप्ता परिवार के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से जुड़ा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई
इस संबंध में रोहित शर्मा पक्ष और भैया गुप्ता परिवार व उनके लोगों के खिलाफ काउंटर एफआईआर भी दर्ज की गई है। सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *