बालोद| जिले में फिर एक बार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले अर्जुन्दा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन भाजपा में शामिल हो गए। वे खेरथा के पूर्व विधायक प्यारेलाल बेलचंदन के दौर में जिला युवा कांग्रेस संगठन में संयुक्त मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान वे 30 साल तक कांग्रेस में सक्रिय राजनीति करते हुए नगर पंचायत का अध्यक्ष बने। अब उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले सप्ताह कांग्रेस के पुष्पेंद्र तिवारी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोंटी यादव, मंडल अध्यक्ष जीतू गुप्ता सहित भाजपा के नेता उपस्थित रहे।


