राजनगर | नगर परिषद राजनगर द्वारा नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर कोतमा से आए कलाकारों ने राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कलाकारों द्वारा ए मेरे वतन के लोगों, यह देश है वीर जवानों का, हम हैं हिंदुस्तानी जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के सफाई मित्र अमर द्वारा दी गई भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम मिलन तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, लेखपाल राजेश मिश्रा, आधाराम वैश्य, प्रेमचंद यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, कमलेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।


