ग्वालियर में सड़क किनारे खोदे गड्ढे में गिरा राहगीर:लोगों ने रस्सी फेंककर सुरक्षित बाहर निकाला, अंधेरे के कारण नहीं दिखा था गड्‌ढा

जय आरोग्य अस्पताल (जेएएच) स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक अंडर ग्राउंड रास्ता बनाने वाली कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कंपनी ने अंडरपास के लिए अस्पताल की मुख्य सड़क के पास करीब 15 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा है, जिसे बंद नहीं किया गया। बुधवार रात इस गड्‌ढे में गिरकर एक राहगीर घायल हो गया। गड्‌ढे में पानी भी था, आसपास खड़े लोगों ने रस्सी फेंककर राहगीर को बचा लिया, वरना बड़ी घटना हो जाती। कंपनी ने एक माह पहले ये गड्‌ढा खोदा था। इसके आसपास चादर लगा दी, पर साइन बोर्ड नहीं लगाए। बुधवार रात करीब 10 बजे मेडिकल से दवाएं लेने गए विजयनगर आमखो निवासी सूर्यप्रकाश सिकरवार को अंधेरे में गड्‌ढा नहीं दिखा और वे उसमें गिर गए। एक दिन पहले ही शहर में बारिश हुई थी। जिससे गड्‌ढे में पानी भर गया था। सिकरवार सीधे पानी में गिरे। उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाई, तो पास में खड़े लोग सक्रिय हुए और रस्सी फेंककर उन्हें गड्‌ढे से बाहर निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *