ओडिशा से तस्करी का 540 कट्टा धान जब्त:तस्कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर भागे, जब्त ट्रक का डीजल खत्म, मंडी कर्मचारी ने भराया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में प्रशासन ने 540 कट्टा धान से भरा ट्रक जब्त किया है। ओडिशा से जिले की सीमा से लगी धान सोसायटियों में खपाने के लिए लाया जा रहा था, जिसे टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम ने ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया। इसी दौरान खेमड़ा क्षेत्र में धान तस्करी कर रहे तस्कर प्रशासनिक टीम को देखते ही धान से भरी ट्राली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया। इधर, जब टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा गया रायपुर पासिंग ट्रक (CG 04 MF 7223) को कर्मचारी कोमाखान थाना ले जा रहे थे, तो पटपरपाली पेट्रोल पंप के पास ट्रक का डीजल खत्म हो गया, जिससे वाहन वहीं खड़ा रह गया। नाके पर तैनात नगर सैनिक ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मंडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपने पैसे से 20 लीटर डीजल डलवाकर ट्रक को बागबाहरा मंडी तक पहुंचाया गया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, बुधवार को ओडिशा से जिले की सीमा से लगी धान सोसायटियों में खपाने के लिए लाया गया 540 कट्टा धान से भरा ट्रक टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। कार्रवाई के बीच खेमड़ा क्षेत्र में तस्कर प्रशासनिक टीम को देखते ही धान से भरी ट्राली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग निकले। महासमुंद डिप्टी कलेक्टर शुभम देव ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहन और धान को कृषि उपज मंडी बागबाहरा के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट किया कि ओडिशा सीमा से हो रही धान तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *