कोरबा में रेल लाइन से 2 करोड़ का लोहा चोरी:कुसमुंडा-जटगा के बीच पुर्जा-पुर्जा काटकर ले गए; ब्रिज चोरी के 10 आरोपी गिरफ्त में नहीं

कोरबा जिले में ब्रिज का 30 टन लोहा चुराने के बाद अब चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए है। चोरों ने पिछले कुछ दिनों में 2 करोड़ के रेलवे सामान की चोरी की है। इनमें पटरी समेत लोहे की प्लेट और हैवी मशीनरी शामिल है। मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है। एक प्राइवेट कंपनी उरगा से पेंड्रा तक 140 किलोमीटर में पटरी बिछाने का काम कर रही है। इसी बीच कुसमुंडा से कुचेना जटगा 60-65 किलोमीटर के रेंज में करोड़ों के सामान गायब मिले। चोरी की वारदात अलग-अलग दिनों में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जिले में 17 जनवरी को ब्रिज की चोरी हुई थी, जिसके 10 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कपंनी प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत पुलिस के मुताबिक, गेवरा-पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना से करीब दो करोड़ रुपये की रेल सामग्री चोरी हुई है। यह रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने बांकी मोंगरा और कटघोरा थानों में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये का नुकसान चोरों ने बड़ी संख्या में एक साथ पहुंचकर नई बिछाई जा रही रेल लाइनों को काटकर ले गए हैं। इससे न केवल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, बल्कि परियोजना की समय-सीमा पर भी असर पड़ रहा है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी और मजदूर लगातार हो रही इन वारदातों से डर में हैं। कबाड़ चोर सक्रिय चोरों ने निर्माण स्थल पर खड़ी एक हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदातें मुख्य रूप से रात के समय होती हैं। सुनसान इलाकों और सुरक्षा व्यवस्था की कमी का फायदा उठाकर कबाड़ चोर सक्रिय हो गए हैं। आशंका है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो कीमती रेल सामग्री को काटकर कबाड़ के रूप में बेच रहा है। ASP बोले- शिकायत मिली है, जांच करेंगे शिवाकृति प्राइवेट कंपनी ने उरगा से लेकर पेंड्रा तक रेल लाइन बिछाने का काम लिया है। इससे पहले उरगा इलाके में भी चोरी की घटना हुई थी। हाल ही में कुसमुंडा से 65 किलोमीटर दूर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रेल लाइन निर्माण में चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। ब्रिज चोरी के 10 आरोपी गिरफ्त से बाहर कोरबा में 40 साल पुराना लोहे का पुल काटकर चुराने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन कबाड़ी सहित 10 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि 15 आरोपियों ने मिलकर ढोढ़ीपारा इलाके में बने पुल में लगी लोहे की 15 टन रेलिंग की चोरी की थी। मामला रामपुर सिविल लाइन थाने के सीएसईबी चौकी का है। अगले दिन सुबह जब आधा पुल गायब मिला तो चोरी का खुलासा हुआ। 17 जनवरी की रात आरोपी अपने साथ गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे। उन्होंने पूरी रात मशक्कत कर पुल के 80 फीट लंबी रेलिंग के एक-एक हिस्से को काटा। फिर लोहे को काट-काटकर टुकड़े किए और गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए थे। बता दें कि इस पुल से नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के लोग शहर तक आते-जाते थे, पुल चोरी होने के बाद से आवाजाही बंद है। फरार की तलाश जारी है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रातों-रात गायब हुआ 40 साल पुराना लोहे का पुल: 15 चोरों ने गैस कटर से रातभर काटा, टुकड़े किए, गाड़ी में भरकर ले गए छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पुल रातों-रात चोरी हो गया। रात तक पुल सही सलामत था, लेकिन अगले दिन सुबह पुल में लगी लोहे की 15 टन रेलिंग गायब मिली। घटना 17 जनवरी की है। रशियन हॉस्टल के पास ढोढ़ीपारा इलाके में नहर पर यह पुल 40 साल पहले बना था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *