कल्याणपुरा मार्ग से 125 साल पुराना बरगद का हरा पेड़ काटकर ले गए लकड़ी माफिया

मंगरोप| कल्याणपुरा मार्ग के मोड़ पर करीब 125 साल पुराने बरगद के पेड़ को काट डाला। क्षेत्र में इन दिनों बरगद, पीपल व खेजड़ी के पेड़ों की कटाई अवैध तरीके से हो रही है। लोगों का कहना है कि वन विभाग लकड़ी माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। ये लोग कस्बे के बाहर मंगरोप-भीलवाड़ा सड़क से महज 100 मीटर दूर पुराने पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। इस संबंध में वन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ये वृक्ष वन क्षेत्र में नहीं आते हैं। अगर वन क्षेत्र में कोई वृक्ष काटा गया तो उसकी जानकारी जुटाकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। हमीरगढ़ तहसीलदार भंवरलाल सेन ने बताया कि पेड़ों की कटाई करने के मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *