पंजाब में आज बारिश के आसार:गुरदासपुर में यलो अलर्ट, बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी, तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज

पंजाब में आज बारिश के आसार हैं। लेकिन गुरदासपुर जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में कोई अन्य अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि राज्य के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 फरवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में देखने को नहीं मिला। पिछले 24 घंटे में पंजाब के पठानकोट और मोगा में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य जिले सूखे रहे। रात को ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 8 फरवरी से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में जनवरी माह में 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि फरवरी माह की शुरुआत भी शुष्क ही रही है। इस माह अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन इनका असर पंजाब में देखने को नहीं मिला। अब 8 फरवरी से पंजाब की ओर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उम्मीद है कि इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। जानें पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान में बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 12 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *