डूंगरपुर में सदर थाना क्षेत्र के बुएला गांव में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से कुछ ही दूर एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। पिता ने 3 दिन से बेटे के अवसाद में सुसाइड करने की वजह बताया है। सदर थाना एसआई रमेशचंद्र ने बताया कि सोमा पुत्र काला कलासुआ मीणा निवास बुएला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उनका बड़ा बेटा नीचे गिरने के बाद से अस्पताल में भर्ती है। पत्नी लक्ष्मी देवी ओर छोटा बेटा विनेश (17) घर पर थे। विनेश 11वीं कक्षा में पढ़ता था। लेकिन 3 दिन से अवसाद में चल रहा है। जिस कारण वह गुमसुम रहता था। विनेश ने घर के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव लटका मिलने के बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चारी में रखवाया। जहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।


