रायपुर में गर्लफ्रेंड को मारने से पहले 30KM घुमाया:सुनसान ठिकाना खोजा, फिर गला घोंटा, तेजाब से जलाया; बोला- शादी का दबाव बना रही थी

रायपुर में एक बॉयफ्रेंड ने पूरी प्लानिंग करके अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की। वारदात से पहले लड़की को आरोपी बाइक में बैठाकर घुमाने ले गया। 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। फिर जगह मिलते ही वहां गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लाश के चेहरे पर तेजाब भी छिड़का। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव के मुताबिक 31 जनवरी को रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वह कोटा इलाके के गीता नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लड़की के कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की गईं। जिसके आधार पर रचना के ही एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सोना तक पुलिस पहुंच पाई। आरोपी के मुताबिक रचना शादी के लिए दबाव बना रही थी। गुमराह करने की कोशिश लेकिन मैसेज ने फंसाया पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि लड़की ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी। इसके अलावा जब लड़की के मोबाइल चैट्स पुलिस ने खंगाले तो उसका विवेक से लव अफेयर भी साफ हो गया। रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से उसने मारने की प्लानिंग की। रचना को कॉल कर गार्डन मिलने बुलाया 30 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने कॉल कर रचना को गार्डन मिलने बुलाया। फिर उसे घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर ले गया। फिर वहां से रचना को खमरिया नाम की जगह में खेत के बीच में बनी खाली झोपड़ी में लेकर गया। वहां पर दोनों के बीच फिर शादी की बात पर विवाद हुआ। गला घोंटकर लड़की को मार डाला इस विवाद के दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब भी छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा और सीने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिर आरोपी वहां से निकलकर घर आ गया। करीब 5 दिन तक लड़की के परिजन और पुलिस तलाश करते रहे। इस बीच लड़के ने भी पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कॉल डिटेल में फंस गया। हवा की दिशा विपरीत होने से नहीं आई बदबू इस पूरे हत्याकांड में वारदात स्थल मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में है। खेत पूरी तरह बंजर है, जिस वजह से आस-पास कोई नहीं जाता। इसके अलावा नदी की दिशा से आने वाली हवा सड़क से होते हुए झोपड़ी की तरफ जाती है। जिस वजह से दूर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को बदबू नहीं आई। लोगों ने घेरा थाना, सख्त कार्रवाई की मांग इस मामले में पुलिस ने सबूत के आधार पर आरोपी विवेक सोना को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान होते ही आसपास के मोहल्ले वाले थाने में जमा होकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जीई रोड जाम करने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए। ………………………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पड़ोसी के घर मिली शादीशुदा महिला की नग्न लाश: रायपुर में अवैध संबंध में हत्या, पलंग में हाथ बंधे हुए थे; रेप की भी आशंका रायपुर जिले में 5 दिन पहले शादीशुदा महिला की लाश पड़ोसी युवक के घर में मिली थी। पुलिस को शक है कि पड़ोसी युवक का महिला से अवैध संबंध था। महिला की लाश नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। दोनों हाथ भी पलंग से बंधे हुए थे। पढ़ें पूरी खबर रायपुर में मां-बेटी की हत्या…नाले में फेंका लड़की का शव:लोग बताने घर गए तो देखी मां की लाश, रेप की भी आशंका; 2 दिन में 5 मर्डर रायपुर में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में नए साल के दिन 14 साल की बच्ची की लाश नाले में मिली थी। अब ठीक एक दिन बाद उसकी मां का शव मिला है। दरअसल, बच्ची की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू कर उसके घर पहुंची तो घर पर ही उसकी मां की मौत के बारे में पता चला। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *