राजसमंद में भजनों पर नाचे श्रद्धालु:गौराजी कालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना, दर्शन के लिए लगी भीड़

राजसमंद शहर के कलालवाटी क्षेत्र में स्थित श्री गोराजी कालाजी भैरूनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय नौ कुण्डीय महाभैरव रूद्र यज्ञ महोत्सव सम्पन्न हुआ। महोत्सव के तहत आज मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति एवं कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर में गौराजी कालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन 25 जनवरी से प्रारंभ हुए इस मांगलिक आयोजन के चौथे दिन बुधवार रात्रि को अरविंद स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक भगवत सुथार ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना एवं गुरु वंदना से हुई। इसके पश्चात ‘वीर हनुमाना अतिबलवाना’, ‘राम-राम रसियों रे प्रभु मन बसियों’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के दौरान श्रोता न केवल सुर में सुर मिलाते नजर आए, बल्कि जमकर नृत्य भी किया। पांडाल के साथ-साथ मंच पर भी श्रद्धालु झूमते नजर आए। ‘गौराजी कालाजी’, ‘हेला पे हेलो देऊ मारी मां’ और ‘सोना रा झांझर बाजणा’ जैसे भजनों पर पूरा पांडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *