पिता ने मासूम का शव ट्रेलर-बस के बीच से निकाला:पत्नी और बेटे के साथ पोशाक सप्लाई करने जा रहा था, गोद में सो रहा था

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस और खड़े ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक 8 साल का बच्चा और उसकी मां समेत बस ड्राइवर की भी जान चली गई, जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं। बस कासगंज उत्तर प्रदेश से जयपुर जा रही थी और कोहरे में सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। शुरुआती जानकारी में ड्राइवर का फोन पर बात करना और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी और ट्रेलर के पीछे कोई चेतावनी संकेत नहीं लगे थे। यह हादसा बुधवार रात करीब 2.30 बजे सेवर थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कई यात्री सीटों और ढांचे में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला और RBM हॉस्पिटल भिजवाया। फोन पर बात कर रहा था बस ड्राइवर भरत सिंह जोईया, NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बस ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू हुई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। मां बेटे समेत 4 लोगों की मौत हादसे में सतोवा मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके बेटे कान्हा (8) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बस ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर अलवर और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज की भी जान चली गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से शव अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भगवान की पोशाक सप्लाई करने जा रहा था रामवीर हादसे में घायल रामवीर (42) निवासी सतोवा जिला मथुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी गीता (38) और बेटे कान्हा (8) के साथ जयपुर जा रहा था। रामवीर भगवान की पोशाक बनाने का काम करता है और जयपुर में दुकानों पर पोशाक सप्लाई करता है। हादसे वाली रात भी वह पोशाक लेकर जयपुर जा रहा था। गोद में सो रहा था बेटा रामवीर ने बताया कि वह बस में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठा था। उसका बेटा कान्हा उसकी और पत्नी गीता की गोद में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे अचानक जोरदार टक्कर हुई और रामवीर आगे की तरफ गिर गया। संभलने के बाद जब वह अपनी सीट पर पहुंचा तो पत्नी और बेटा बस और ट्रेलर के बीच फंसे हुए थे।
पत्नी की मौके पर मौत रामवीर ने बताया कि उसने खुद अपने बेटे को बस और ट्रेलर के बीच से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी पत्नी गीता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में कुल चार यात्रियों की जान चली गई, जिनमें मां और बेटा भी शामिल हैं। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें RBM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बस और ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घर पर पांच बच्चों का बुरा हाल रामवीर ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। वह रीना (17), करीना (15), प्रवीण (13), प्रीति (11) और नन्ही (9) को घर छोड़कर आया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद घर पर बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। रामवीर खुद RBM हॉस्पिटल में भर्ती है और उसके परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोहरा, हाईवे पर खड़ा ट्रेलर और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे की वजह मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। _____________________________________________ यह खबर भी पढ़े बस ट्रेलर में घुसी, मां-बेटे समेत 4 की मौत: 5 यात्री घायल, चकनाचूर हुई गाड़ी, फंस गए शव; यूपी से जयपुर आ रही थी भरतपुर में स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *