MLA ने महवा-करौली हाइवे की बदहाली का मुद्दा उठाया:बोले- टेंडर होने के बावजूद शुरू नहीं हुआ कार्य; प्रशासनिक लापरवाही का आरोप

महवा विधायक राजेंद्र मीना ने विधानसभा सत्र के दौरान महवा-करौली राजमार्ग (SH-22) की बदहाल और जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। विधायक मीना ने सदन को अवगत कराया कि पिछले करीब दो दशकों से इस सड़क मार्ग पर वाहन चालकों से नियमित रूप से टोल वसूला जा रहा है, लेकिन इसके रखरखाव और मरम्मत की अनदेखी की गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। लापरवाही का लगाया आरोप उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 39 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत हो चुका है, इसके बावजूद अब तक धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। विधायक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से आग्रह किया कि लोगों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए महवा-करौली राजमार्ग का निर्माण कार्य जल्द प्रभाव से शुरू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के शीघ्र निर्माण से क्षेत्र की जनता को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *