कुनबे के 100 लोग भिड़े, बहू-बेटियों के सिर फोड़े VIDEO:पहले गुत्थमगुत्था, फिर लाठी व पत्थर बरसाए, पशु बांधने वाले बाड़े का झगड़ा

अलवर के थानागाजी के प्रतापगढ़ के हमीरपुर के गेंडाला की ढाणी में एक ही कुनबे के 100 से अधिक लोग पशु बांध के बाड़े के झगड़े में गुत्थमगुत्था हो गए। करीब 20 से अधिक के सिर फूट गए। ज्यादातर घायलों में बहू व बेटियां हैं। झगड़े के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो धड़े आमने-सामने हो गए। पहले महिलाएं उलझी। उसके बाद पुरुष व युवक भी आ गए। झगड़े में अधिकतर महिलाएं ही दिख रही हैं। करीब 20 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी हुई। कइयों को पटक-पटक कर पीटा। कुछ ने सिर पर लाठियां बरसाई। डंडों से भी मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। ये घायल प्रतापगढ़ से रैफर ज्यादा घायलों में संतरा (17) पत्नी रामस्वरूप, पायल (17) पुत्री नेहरू, धौली (50) पत्नी रामस्वरूप,निर्मला (20) पुत्री हरफूल,बसबाई(20) पुत्री पप्पू, रामप्यारी (60) पुत्री सुआराम,छोटा(28) पुत्र रामस्वरूप, कोमल (17)पुत्री फैलीराम, बाबूलाल (28) पुत्र सूआराम, धोली (15) पुत्री प्रहलाद, राजेश (23) पुत्र मूलचंद हैं। ये सब प्रतापगढ़ सीएचसी से अलवर रैफर किए गए हैं। बाकी अन्य अस्पतालों में भी पहुंचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *