आंबा मंजरे मधु मातले… सांस्कृतिक कार्यशाला में लोक कलाकारों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किए

प्रज्वलित विहार सभागार में 1 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला-संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन पद्मश्री महावीर नायक, मधु मंसूरी हंसमुख व क्षेत्र के वार्ड पार्षद कृष्णा महतो ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में जनजातीय लोक संस्कृति के बारे में युवाओं को बताने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान से आपसी संबंध को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी विचार विमर्श किया गया। छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी: कार्यशाला के बाद समूहों ने सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। नागपुर कर कोरा, आंबा मंजरे मधु मातले गीतों पर कलाकार थिरके। इसके अलावा नागपुरी, उरांव, छऊ नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। दल में कांति केरकेट्टा, सुषमा कुमारी, विजय महतो, इंदु लिंडा, विजय सिंह, वीरेंद्र गोप के दल ने प्रस्तुति दी। पद्मश्री मधु मसूरी व महावीर नायक ने गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की पार्वती किस्पोट्टा, कल्पना भगत, शोभा, अगस्ती टोप्पो, विनोद उरांव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *