अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।इनमें से एक तस्कर पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था, ये तस्कर दूसरे जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांटेड था। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ था मामला एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2025 को थाना पुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में ट्रक कंटेनर से 564.200 किलो डोडा चूरा परिवहन के मामले में वांटेड आरोपी दिनेश जटिया पुत्र वेणी प्रसाद निवासी भादसोड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुर पुलिस ने लोकल पुलिसिंग, टेक्निकल डेटा ओर मुखबिर से मिली सूचनाओं के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार किया।ये आरोपी पूर्व में जिला चूरू एवं तारानगर थाना क्षेत्र में भी डोडा चूरा तस्करी के मामलों में वांटेड रहा है। दूसरे आरोपी को उदयपुर से पकड़ा इसी प्रकार 6 दिसंबर 2025 को थाना मांडल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में एमडी मादक पदार्थ के मामले में आरोपी इसराइल उर्फ एसराइल मंसूरी पुत्र खाजु मंसूरी निवासी मांडल को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार किया।


