बुजुर्गों की देखभाल और चिकित्सा के लिए गुरुनानक अस्पताल में खुलेगा इमोहा एल्डर फर्स्ट वार्ड

रांची | गुरु नानक अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर और इमोहा द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को नए वार्ड के उद्घाटन को लेकर प्रेसवार्ता की गई। बताया गया कि इमोहा एल्डर फर्स्ट के वार्ड का शुभारंभ अस्पताल में किया जाना है। इमोहा एल्डर फर्स्ट द्वारा बुजुर्गों की देखभाल और चिकित्सा उपलब्ध कराना और मरीज को घर पर ही नर्सिंग सुविधा देना भी शामिल होगा। अस्पताल में घर के अनुकूल वातावरण में इलाज उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है। उक्त जानकारी अस्पताल के सचिव दलजीत सिंह, अध्यक्ष मस्तान सिंह, सह सचिव राजदीप सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनय मिश्रा व इमोहा के प्रतिनिधि ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *