सेंसेक्स 120 अंक की तेजी के साथ 78,704 पर ओपन:निफ्टी भी 60 अंक चढ़ा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स आज यानी 5 फरवरी को 120 अंक की तेजी के साथ 78,704 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.54% की तेजी है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सेंसेक्स 1397 अंक की तेजी के साथ 78,583 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था। निफ्टी में भी 378 अंक की तेजी थी, ये 23,739 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.70% की तेजी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *