मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 29 जनवरी को मंदसौर जिले के दौरे पर पहुंचे। वे मल्हारगढ़ में आयोजित जनसभा और सोयाबीन भावांतर भुगतान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों को संबोधित किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। 1.17 लाख किसानों को मिली चौथी किस्त मुख्यमंत्री ने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों को चौथी किस्त की राशि जारी की। इस दौरान लगभग 200 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। यह राशि उन किसानों को दी गई, जिन्होंने योजना अवधि के दौरान सोयाबीन का विक्रय किया था। सोयाबीन बेचने वाले किसानों को सीधा लाभ भावांतर योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से बाजार में कीमत कम होने पर भी किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता। सरकार द्वारा दी गई इस राशि से किसानों को आर्थिक राहत मिली है। अब तक 7.10 लाख किसानों को मिल चुके हैं 1492 करोड़ प्रदेश सरकार अब तक 7 लाख 10 हजार किसानों को कुल 1492 करोड़ रुपये की भावांतर राशि दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भावांतर योजना किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई है। देखें तस्वीरें


