बैतूल में सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, इकलौता बेटा था मृतक

बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बोथिया जोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान झिटापाटी निवासी अम्मु (18) पिता गोंडी सरियाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अम्मु अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही फोरलेन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय बैतूल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अम्मु मजदूरी करता था और अनका वाड़ी में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *