पीहर छोड़ने के बहाने 25 साल की महिला से रेप:आरोपी ने शराब पिलाकर किया रेप,पुलिस जुटी जांच में

जिले में 25 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीहर छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 25 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसे जनवरी में अपने पीहर जाना था। ऐसे में उसके जिले के ही गांव के रहने वाले एक युवक ने महिला को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठाने के बाद युवक ने महिला को पहले तो शराब पिलाई। इसके बाद शराब के नशे में महिला के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती की। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर महिला को धमकी भी दी। फिलहाल अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 20 साल की युवती लापता जिले में 20 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती मंदिर गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। पुलिस को दी रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि 2 फरवरी की शाम उनकी बेटी घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपनी बेटी की रिश्तेदारी और आसपास में काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *