108 एम्बुलेंस पायलट-ईएमटी से मारपीट:बोले- मरीज लेकर जोधपुर जा रहे थे, साइड देने की बात को लेकर युवकों ने की मारपीट

पाली से मरीज को एम्बुलेंस से जोधपुर हॉस्पिटल ले जा रहे 108 एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी के साथ कार सवार कुछ लोगों ने साइड देने की बात को लेकर बीच रास्ते रोककर मारपीट की। घटना को लेकर एम्बुलेंस के पायलट-ईएमटी ने जोधपुर के कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जोधपुर के कुड़ी थाने में दी रिपोर्ट में एम्बुलेंस के पायलट देवेंद्रसिंह, ईएमटी जूनैद खान ने बताया कि वह बांगड़ हॉस्पिटल से रेफर मरीज को जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल के लिए लेकर 14 दिसम्बर की शाम पौने सात बजे रवाना हुए। रिपोर्ट में बताया कि रास्ते में एक कार में सवार कुछ लोग जो नशे में थे। बीच रास्ते साइड नहीं देने की बात को लेकर उन्हें गालियां देने लगे। फिर कार आगे ले गए और एम्बुलेंस को साइड देने नहीं लगे। जोधपुर के झालामंड चौराहे पर इन्होंने एम्बुलेंस के आगे कार लगाकर उन्हें रोक दिया। वे नीचे उतरे तो कार में सवार लोगों ने रास्ते में उन्हें साइड नहीं देने की बात को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिन्हें बाद में लोगों ने छुड़ाया। रिपोर्ट में बताया कि एम्बुलेंस में गंभीर हालत में मरीज था लेकिन कार में सवार तीन-चार युवक जो नशे में थे उनसे मारपीट की और मरीज की जान जोखिम में डाली। उन्होंने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *