सलूम्बर में निर्माणधीन एनिकट ढहने से दो मजदूर की मौत:तीन घायल, ग्रामीणों की मदद से मलबे से निकाला; एक ही गांव के थे सभी मजदूर

सलूम्बर जिले की ईसरवास ग्राम पंचायत के मानपुरा क्षेत्र में एनिकट निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों मृतक मजदूरों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, तीनों घायल मजदूरों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। सीमेंट और पत्थर के मलबे के नीचे दबे जिला मुख्यालय के समीप ईसरवास ग्राम पंचायत के जोधसागर तालाब से आगे मानपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन एनिकट के ढहने से हुआ। निर्माण कार्य ढहने के कारण पांच मजदूर सीमेंट और पत्थर के मलबे के नीचे दब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सलूम्बर थानाधिकारी हेमन्त चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और अन्य मजदूरों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी जिला चिकित्सालय में प्रारंभिक उपचार के दौरान प्रभु पुत्र माना मीणा (लगभग 45 वर्ष) और कचरा पुत्र लालू मीणा (लगभग 32 वर्ष) की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए मजदूरों में थावरा पुत्र रूपा मीणा (लगभग 45 वर्ष), गौतम पुत्र लालू मीणा (लगभग 50 वर्ष) और प्रभु पुत्र माना मीणा (लगभग 45 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी पांच मजदूर एक ही ग्राम पंचायत लाम्बी डूंगरी के जेतेला फला, थाना झल्लारा के निवासी हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर अवधेश मीना, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला, डिप्टी एसपी हेरम्भ जोशी और तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *