रामगढ़ में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प:रूट विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव, 6 से ज्यादा घायल, 1 गंभीर

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोसोकला गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के रूट को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोला थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप और एएसआई संजय गोराई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और जुलूस को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाया। गोला सीएचसी में इलाज के बाद भेजे गए घर इस झड़प में मीना देवी, जागेश्वर चौधरी, अनीता देवी, यशोदा देवी सहित कई लोग घायल हुए। जिन्हें सीएचसी में इलाज कर घर भेज दिया गया। विवाद के दौरान सौम्या कुमारी नर्वस हो गई। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। नियंत्रण में है स्थिति एएसआई संजय गोराई ने बताया कि आपस में विवाद हो गया था। मां सरस्वती की प्रतिमा चौधरी मोहल्ले से निकली थी। आपसी विवाद में लोगों को मामूली चोटें आई थी। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी तरह की अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *