लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर से रेप:कैसेट बनवाने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, 1.91 लाख रुपये भी ठगे

पंजाब के लुधियाना में एक पंजाबी लेडी सिंगर के साथ लेडी रेप और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक गायिका को पंजाबी गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अलग-अलग समय पर उससे 1,91,300 रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह निवासी बाजवा कालोनी पटियाला के रूप में हुई।
17 सितंबर 2025 को दी थी शिकायत पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 17 सितंबर, 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे कैसेट बनवाने का लालच दिया था। उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने गायिका का शारीरिक शोषण किया और उससे 1,91,300 रुपये भी लिए, लेकिन कैसेट नहीं बनवाई। पुलिस 5 महीने की जांच के बाद आरोपी पर एक्शन लिया है। पुलिस आरोपी का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है अभी तक और किन महिलाओं को उसे इस तरह से अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 316(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *