पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा के दौरान डाइट आबू पर्वत की निरीक्षण टीम ने सघन निरीक्षण किया। आरएससीआईटी उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक बजरंग लाल और सह प्राध्यापक चैनाराम सिरवी ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया।
प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से प्रश्नोत्तर किए। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
निरीक्षण टीम ने स्कूल के भौतिक संसाधनों, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। अधिकारियों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों की विशेष प्रशंसा की।
इस अवसर पर पीएम श्री योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी गोपाल सिंह राव तथा खेलकूद व पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाइस प्रिंसिपल देवी लाल को कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल परिवार ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए निरंतर गुणवत्ता सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई।
डाइट आबू पर्वत की छात्राध्यापकों डिम्पल माली, निधि श्रीमाली, मनीषा ईमरती चौधरी और निलिमा कुमारी मीणा ने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल वर्षा त्रिवेदी, पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव व सुजानाराम के सहयोग से विद्यार्थी आकलन परख सम्पन्न किया।


