बीकानेर के अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम की है। मृतक का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह महाजन के सरकारी अस्पताल में हुआ। महाजन पुलिस के अनुसार रानीसर के पास देर रात एक पिकअप वाहन पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पल्लू से अरजनसर की ओर आ रही पिकअप बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर पिकअप हाइवे पर पलट गई। इस हादसे में कालूराम पुत्र ओमप्रकाश जाट (35) निवासी रतनीसर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप में सवार जीतराम पुत्र हरिराम जाट घायल हो गया। राहगीरों ने ही उन्हें संभाला। घायल को तुरंत महाजन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक का शव पुलिस ने बाद में मोर्चरी में रखा। दुर्घटना की सूचना पर महाजन पुलिस थाने से एएसआई ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। शव का महाजन अस्पताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया। घायल की जीतराम जाट की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। कंटेंट : गणेश रांकावत, अरजनसर


