कोंडागांव स्कूल में धार्मिक चित्र, पालकों का विरोध:प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया, शिक्षकों को हिदायत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बाम्हनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पुजारी पारा स्कूल की कक्षा की दीवार पर धर्म विशेष से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शित किए जाने पर पालकों ने कड़ी आपत्ति जताई। पालकों की शिकायत के बाद 29 जनवरी को संबंधित शाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम कोटवार, पटवारी, प्रधान अध्यापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद थे। शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही चर्चा कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। आपत्ति के बाद धर्म विशेष के छायाचित्र हटाए गए निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार, कक्षा की दीवार से धर्म विशेष के छायाचित्र हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर महापुरुषों के चित्र लगाए गए। शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में विद्यालय परिसर में ऐसी कोई सामग्री प्रदर्शित न की जाए, जिससे धार्मिक विवाद उत्पन्न हो। प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत पालकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का केंद्र है, न कि किसी विशेष धर्म के प्रचार का स्थान। प्रशासन के समय पर हस्तक्षेप से यह मामला शांत हो गया और किसी बड़े विवाद की स्थिति टल गई। जिला मिशन समन्वयक इमल सिंह बघेल ने बताया कि बम्हनी पुजारी पारा की प्राथमिक शाला में धर्म विशेष के छायाचित्र लगाने का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि समझाइश देकर मामला सुलझा लिया गया है और शिक्षकों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *