कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को घोषणापत्र जारी करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि वह अपने किए गए वादों को कभी पूरा नहीं करती। मंत्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, और कांग्रेस जो घोषणाएं कर रही है, उनके लिए संसाधन कहां से जुटाएगी, यह बड़ा सवाल है, जनता के साथ छलावा का आरोप भी लगाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। राज्य सरकार करेगी मदद मंत्री जायसवाल ने घोषणा पत्र में श्रद्धांजलि योजना का उदाहरण देते हुए बताया कि कई नगर निकाय अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं, जिसके लिए राज्य सरकार को मदद करनी पड़ती है। एक साल के सुशासन को गिनाया मंत्री ने भाजपा की स्थिति पर कहा कि बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि एक साल के सुशासन ने प्रदेश की जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ाया है और पार्टी ने सभी वर्गों के लिए की गई घोषणाओं को पूरा किया है।


