किन्नर महासम्मेलन, शोभायात्रा निकाली:बालाजी मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया

बांदीकुई में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के दौरान गुरुवार को किन्नरों ने शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और कई स्थानों पर इसका स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान बालाजी मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया गया। तेज महल पैलेस से शुरू हुई शोभायात्रा शोभायात्रा दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल तेज महल पैलेस से शुरू हुई। यह शहर के राजेश पायलट राजकीय कॉलेज, बसवा रोड, अंबेडकर सर्किल और राज बाजार सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा में किन्नर नाचते-गाते हुए चल रहे थे, जबकि कुछ किन्नर बग्गियों में सवार थे। कार्यक्रम की आयोजक गुरु मां मुस्कान बाई एक जीप में चांदी का छत्र लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के बालाजी मंदिर पहुंची, जहां बालाजी महाराज को चांदी का छत्र अर्पित किया गया। लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बालाजी मंदिर से यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल तेज महल पैलेस पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *