PM जालंधर से करेंगे लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन:डीसी ने अफसरों के साथ की बैठक, कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी

एक फरवरी को लुधियाना समेत मालवा क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम से वर्चुवली लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। अब डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने हलवारा एयरपोर्ट की तैयारियों के का जायजा लेने के लिए फिर से हलवार का दौरा किया और उसके बाद अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी अफसरों को एक फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिम्मेदारियां भी सौंपी। रूटीन मेंटेनेंस का काम पूरा करने के निर्देश डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि एयरपोर्ट संचालन के सभी काम पूरे हो चुके हैं। रुटीन मेंटेनेंस के काम रहते हैं उन्हें भी पूरा करने को कह दिया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, संबंधित विभागों के बीच समन्वय और वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी समग्र लॉजिस्टिक तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सिविल प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य समय पर पूरे किए जाएं और संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए। एयर इंडिया ने फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट उद्घाटन कर देंगे और उसके बाद फ्लाइट शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। डीसी ने बताया कि एयर इंडिया ने लुधियाना से देश के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई है और इसके लिए उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र भी लिखा है। लुधियाना की इंडस्ट्री को मिला बूस्ट डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि एयरपोर्ट शुरू करवाने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ सिक्योरिटी प्रोटोकॉल थे जिसकी वजह से उद्घाटन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद लुधियाना की इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा। उद्यमियों का कहना है कि लंबे समय से इस एयरपोर्ट की डिमांड की जा रही थी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लुधियाना एयरपोर्ट से देश के बड़े औद्योगिक शहरों के लिए फ्लाइट जरूर शुरू की जाएं। ताकि लुधियाना के कारोबारी दूसरे शहरों में आसानी से जाएं और वहां के लोग यहां आ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *