निवाड़ी में अवैध पत्थर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:वैध दस्तावेज न मिलने पर टीम ने की कार्रवाई, लगातार मिल रही थी शिकायतें

निवाड़ी में अवैध खनन और पत्थर के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम कार्रवाई की। खनिज विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। यह कार्रवाई कलेक्टर जमुना भिड़े के स्पष्ट निर्देशों पर की गई। लगातार मिल रही शिकायतों पर चलाया अभियान जिले में लगातार अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी थी। जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। गुरुवार को ग्राम झिंगोरा में अवैध खनिज परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं, प्रतापपुरा क्षेत्र में पत्थर का अवैध खनन और परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी मौके पर ही जब्त किया गया। वैध दस्तावेज न होने पर टीम ने जब्त किया वाहन जांच में पाया गया कि दोनों वाहनों के पास वैध दस्तावेज और रॉयल्टी पर्ची नहीं थी। इसलिए उन्हें अवैध परिवहन की श्रेणी में लिया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षा के लिए निवाड़ी कोतवाली और नाराई चौकी में रखा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने ऐसे मामलों में शामिल भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *