रतलाम की दो छात्राएं स्टेट स्किल प्रतियोगिता के लिए चयनित:भोपाल में दिखाएंगी हुनर; नेशनल जीतने पर मिलेंगे 1.50 लाख, चीन जाने का मौका

राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 2025 में रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल की दो छात्राओं का चयन हुआ है। व्यावसायिक शिक्षा के तहत आईटी ट्रेड की कक्षा 12वीं की छात्राएं मोक्षिका भालेराव और तनीषा पाटीदार अब भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगी। स्कूल प्रिंसिपल सुभा कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने पर विद्यार्थियों को 70 हजार रुपए की प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि अथवा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर क्रेडिट्स भी मिलेंगे। इनमें जिला स्तर पर 2 क्रेडिट, राज्य स्तर पर 5 क्रेडिट और नेशनल लेवल पर 17 क्रेडिट शामिल हैं। शंघाई में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट यदि विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होता है, तो उन्हें प्रशिक्षण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि या विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला, रीजनल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता इस वर्ष शंघाई (चीन) में आयोजित की जाएगी। 30 दिसंबर को हुई थी परीक्षा यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें 63 विभिन्न स्किल ट्रेड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और वहां से चयन होने पर विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल में हुआ सम्मान इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक आरसी पांचाल, शरद कुमार शर्मा, माया मौर्या, प्रेमलता व्यास, ललित मेहता, रीना कोठारी, अर्चना टाक और आईटी ट्रेड शिक्षक सुरेश राठौड़ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *