नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा टीचर…DEO ने किया सस्पेंड:सरस्वती पूूजा में शामिल होने नशे की हालत में पहुंचा था, जांच के बाद कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बसंत पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने वाले टीचर को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। टीचर सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए नशे की हालत में पहुंचा था। शराब के नशे में पहुंचने वाले टीचर को हटाने के लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया था। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के गुमगरा अंतर्गत जूनापारा प्राइमरी स्कूल में 23 जनवरी को सरस्ती पूजा का आयोजन किया गया था। स्कूल का टीचर बुद्धेश्वर प्रसाद मानिकपुरी नशे ही हालत में पहुंच गया। पूजा में शामिल अभिभावकों ने शिक्षक को नशे की हालत में देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। टीचर बोला- पूजा है, मैंने दूसरी प्रसाद चढ़ाई
नशे में धुत टीचर का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए टीचर बुद्धेश्वर प्रसाद मानिकपुरी से शराब पीने के बारे में पूछा गया तो पहले उसने शराब पीने से इनकार करते हुए कहा कि प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाया है। जब टीचर से उसका नाम पूछा गया तो टीचर ने कहा कि क्यों नाम बताऊंगा, नहीं बताऊंगा। बुद्धेश्वर प्रसाद मानिकपुरी ने वीडियो बनाने वालों से कहा कि वे मैनपाट के पहाड़गांव में पोस्टेड हैं। बाद में बताया कि गुमगरा खुर्द में पोस्टेड हैं। टीचर ने कहा कि आज सरस्वती पूजा है तो हमने भगवान को दूसरा प्रसाद चढ़ा दिया है। टीचर ने बताया कि संकुल प्रभारी विनोद गुप्ता हैं, लेकिन उन्हें कॉल करने से मना कर दिया और कहा कि उनका नंबर मेरे पास नहीं है। सरगुजा DEO ने किया सस्पेंड
टीचर के नशे की हालत में मिलने पर पंचायत ने बैठक आयोजित की और आदतन शराबी टीचर को हटाने का प्रस्ताव पास किया। टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद लखनपुर BEO डीके गुप्ता ने उसे सस्पेंड करने की अनुशंसा करते हुए DEO सरगुजा को पत्र भेजा था। सरगुजा DEO दिनेश कुमार झा ने बुद्धेश्वर प्रसाद मानिकपुरी, शिक्षक (एल.बी.) को शराब पीकर स्कूल पहुुंचने को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत तथा कदाचार की श्रेणी में मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में टीचर का मुख्यालय बीईओ कार्यालय बतौली निर्धारित किया गया है। पढ़ें संबंधित खबर… सरस्वती पूजा पर नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, बोला-पीया नहीं,VIDEO:कहा- दाल-भात खाया हूं, सब पूजा में लगे हैं, मैंने दूसरा प्रसाद चढ़ाया छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरकारी टीचर बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। शराब के नशे में टीचर ने हाथ जोड़कर कहा- वह आज सरस्वती पूजा में आया था। सब पूजा-पाठ में लगे हैं, उसने भी पूजा में नारियल चढ़ा दिया। एक ग्रामीण पूछता है कि क्या-क्या पीए हो तो जवाब में टीचर कहता है- कुछ नहीं। मध्यान्ह भोजन में दाल-भात खाएं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। यह घटना गुमगरा के जूनापारा प्राइमरी स्कूल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *