राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कनिष्ठ अभियंता(जेईएन) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 6 फरवरी से होगी। शहर में यह परीक्षा 6, 7, 8, 10, 11 और 22 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम हॉल में CCTV लगेंगे प्रत्येक केंद्र के परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनकी मॉनिटरिंग एलईडी से एडीएम प्रशासन व परीक्षा समन्वय कलेक्ट्रेट में होगी। हर कमरे की गतिविधियां लाइव रहेगी। परीक्षा को लेकर ड्यूटी जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। शहर में 6 फरवरी को होने वाली परीक्षा में 7 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 7 सेंटर पर परीक्षा होगी। इनमें 1800 के करीब स्टूडेंट नामांकित है। परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले हैंड हैंडल मेंटल डिटेक्टर जांच की जाएगी। प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर घड़ी पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। एडमिट कार्ड और बोर्ड की जारी गाइडलाइन की संबंधित स्टूडेंट को पालना करनी होगी। केंद्र में अपने साथ नीले रंग का पारदर्शी बॉल पैन के अलावा किसी प्रकार का पैन, पानी की बोतल, पर्स , बैग,ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स आदि लेकर केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।


