निवाड़ी में शिविर लगाकर दिया शासन की योजनाओं का लाभ:वार्ड एक में लगा शिविर, 40 आवेदन आए

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत निवाड़ी के नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में एक शिविर आयोजित किया गया। इसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया। प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत सोमवार को नगरीय क्षेत्र निवाड़ी के वार्ड क्रमांक 1 में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी और नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार ने गणेश पूजन से किया। इस शिविर में नगर परिषद से जुड़ी शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद तिवारी ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत 11 दिसंबर से घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित किया गया। 16 दिसंबर से 18 जनवरी तक नगर के विभिन्न वार्डों में शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। शिविर में नल कनेक्शन, भवन निर्माण स्वीकृति, पीएम स्व निधि योजना, अविवादित संपत्ति हस्तांतरण सहित कई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया। शिविर के पहले दिन 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। हालांकि, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन भी प्राप्त हुए, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण इन आवेदनों पर कार्य नहीं हो सका। लाभार्थियों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, पार्षद महेंद्र सिंह दांगी, विनोद प्रजापति, कुलदीप कुशवाहा, लेखपाल केके वंशकार, राकेश भास्कर और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *