जीजा पर गाड़ी चढ़ा जान से मारने की कोशिश की, केस

मनेंद्रगढ़ | शराब के नशे में साले ने अपने जीजा के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया। इससे जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। झगराखंड थानांतर्गत रवि सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसके चचेरे बड़े भाई रंजन सिंह ने वर्ष 2012 में दफाई नं. 2 निवासी दिलीप सिंह उर्फ बबलू की बहन सोनिका सिंह से प्रेम विवाह किया था। इस बात से दिलीप सिंह उसके चचेरे भाई से रंजिश रखता था। 2 फरवरी की रात 9.50 बजे रहमान गैराज ऑटो स्टैंड झगराखंड के पास महिंद्रा टीयूवी 300 क्रमांक सीजी 10 एसी 5973 जिसे दिलीप सिंह चला रहा था, उसने चचेरे भाई रंजन को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *