चार माह की बेटी को अस्पताल के बेड पर छोड़ा:परिजन फरार;पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी देख रही,बाल कल्याण समिति को सौंपा

अलवर के जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में एक करीब चार माह की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बेड पर छोड़कर चला गया। कुछ समय बाद बच्ची वार्ड के एक बेड पर रोने लगी, जिसे देखकर आसपास भर्ती मरीजों ने तुरंत वार्ड स्टाफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वार्ड स्टाफ ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। आसपास के वार्डों और पूरे अस्पताल परिसर में पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजन कहीं नहीं मिले। इसके बाद हॉस्पिटल पुलिस चौकी को सूचना दी गई, जहां से कांस्टेबल कलेश ने चाइल्ड लाइन को अवगत कराया गया। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। वार्ड स्टाफ रेखा सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच मरीजों ने बच्ची के रोने की सूचना दी थी। जिस बेड पर बच्ची मिली, उस बेड पर पहले भर्ती रहे मरीजों को कॉल किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई।
चाइल्ड लाइन के केस वर्कर हेमंत ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। बच्ची का मेडिकल करवाकर उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। फिलहाल बच्ची के परिजनों की पहचान नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *