मऊगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित:हनुमना से सुनील शुक्ला, पिपराही मोतीलाल वैगा बने अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी मऊगंज जिला के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मऊगंज जिले के 9 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पार्टी के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर एवं मऊगंज जिले के पर्यवेक्षक रामलाल रौतेल की सहमति मिलने के पश्चात मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें हनुमना से सुनील शुक्ला, पिपराही मोतीलाल वैगा, खटखरी मुरलीधर द्विवेदी, शाहपुर मुद्रिका पटेल, मऊगंज अमित सिंह देवतालाब विनोद कुमार कोल, नईगढ़ी श्रीमती विभा शमां, तमरी मंडल नागेंद्र सिंह पटेल, रघुराजगढ़ मंडल लक्कुश सिंह को घोषित किया गया है। मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पार्टी संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष गण पूर्ण करेंगे एवं सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *