मंत्री बोले- विकास के नाम पर पैसे की नदी बहाएंगे:नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- हमारी तरफ भी मोड़ दें नदी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी द्वारा क्षेत्र में विकास के लिए पैसे की नदी बहाने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महंत ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि मंत्री जी के पास इतनी धनराशि है कि उन्होंने अपने सारे कर्जों का भुगतान कर दिया है, इसलिए अब पैसे की नदी बहाने की बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बंद पड़ी हैं और मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद इसी वजह से मंत्री जी के पास धन नदियां बहाने लायक पैसा जमा हो गया होगा। महंत ने मंत्री के बयान का स्वागत करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वे कोशिश करेंगे कि पैसे की नदी का एक मोड़ उनकी तरफ भी आ जाए, ताकि वे अपने कार्यकर्ताओं को भी कुछ दे सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *