सरकार किसी की रहे, बंद नहीं होगी महतारी वंदन योजना:टीएस बोले-कांग्रेस की सोंच बन रही देश में योजनाएं, निगम के घोषणापत्र में सभी वर्ग का ध्यान

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस जो घोषणा करती है, उनमें से कुछ को चुन-चुनकर भाजपा अपनाने लगी है। सरकार किसी की आए, महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई आत्मानंद स्कूल व हॉफ बिजली बिल की योजना प्रदेश में बंद नहीं हुईं। कांग्रेस की सोंच देश में योजनाओं के रूप में सामने आ रही हैं। राजीव भवन में कांग्रेस का निकाय घोषणापत्र जारी करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश में कांग्रेस का समर्थन बढ़ रहा है। कुुछ राज्यों में सरकारें भी हैं। राहुल गांधी ने वर्ष 2019 में जिन बिंदुओं को घोषणापत्र में उठाया था कि देश के हर परिवार की एक न्यूनतम आमदनी होनी चाहिए। वो 2019 में 72 हजार व 2024 के घोषणापत्र में एक लाख रुपये थे। इसे कांग्रेसशासित राज्यों में लागू किया गया है। भाजपा कर रही है दुष्प्रचार
टीएस सिंहदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में प्रियंका गांधी ने पांच सूत्रीय गारंटी के रूप में राशि देने की घोषणा की। उसकी नकल करके शिवराज सिंह ने अपनाया। उसे लाभ लेकर भाजपा प्रस्तुत करना चाह रहे हैं कि हमारी योजना है। सिंहदेव ने कहा कि भाजपा यह दुष्प्रचार कर रही है कि यदि हमारी सरकार नहीं आई तो महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी, जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में राशन को लेकर किया गया था। सिंहदेव ने कहा कि सरकार की योजनाएं किसी के आने-जाने से बंद नहीं होती। नई सरकार आंगनाबाड़ी, स्कूल, मनरेगा योजनाएं बंद नहीं होगी। महतारी वंदन कभी बंद नहीं होगी। घोषणपत्र में सभी वर्गों का ख्याल
टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस का निकाय घोषणापत्र 2025 जारी करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के संदर्भ में है। इस घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर विशेष जोर दिया गया है। छात्रों के लिए फ्री लाइब्रेरी, शादी समारोह में निःशुल्क टैंकर, कन्या विवाह पर निःशुल्क सामुदायिक भवन, मुफ्त सेनेटरी नेपकिन सहित हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं। तो फिर मोदी सुपर महापौर
भाजपा सरगुजा ने अंबिकापुर निगम में 10 वर्षों में विकास नहीं होने का आरोप लगाते हुए टीएस सिंहदेव को सुपर महापौर बताया था। इसे लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे हर बात पर मोदी को सामने लाते हैं तो क्या मोदी सुपर महापौर हैं। किसी बड़े नेता का नाम लिया जाता है। अंबिकापुर में कांग्रेस का वरिष्ठ होने के नाते मेरा नाम लिया जाता है। पांच साल कोई आयुक्त मुझसे नहीं मिला। किसी फाइल पर मेरे साइन नहीं हैं। भाजपा ऐसे अफवाह फैलाती रहती है। सिंहदेव ने कहा कि निगम की सड़कें अब बन गई हैं। शेष कामों को पूरा करेंगे। तीसरी बार जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। अपने चुनाव से ज्यादा प्रचार वे निकाय चुनाव में कर रहे हैं। घोषणापत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डा. अजय तिर्की, जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, बालकृष्ण पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *