कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार:चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, कई दिन से तलाश रही थी पुलिस

अनूपपुर: कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किए है। आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, जिसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए हैं। राकेश सिंह गोंड निवासी गोलदा थाना धनपुरी, जिला शहडोल ने 15 दिसंबर को कोतवाली अनूपपुर में बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम निदावन में शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उनकी नई मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी राजू सिंह गोंड (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बनगवां पुलिस चौकी फुनगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताए कि आरोपी से पूछताछ में ग्राम फुनगा निवासी राजेश कुमार पटेल की एक दिन पूर्व चोरी हुई आरोपी के पास बरामद की गई। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह गोंड पर पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं। वह 4 अक्टूबर को ग्राम फुनगा में पटवारी कार्यालय के सामने से रोहणी प्रसाद केवट की मोटरसाईकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *