छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादला के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस तबादले को आगामी प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जीपीएम एएसपी बने अविनाश कुमार जारी आदेश के अनुसार, अविनाश कुमार को गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज तिर्की को नक्सल प्रभावित कोंटा (सुकमा) में एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोंटा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी पोस्टिंग को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पढ़ें आदेश की कॉपी


